फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क होगी चौड़ी, बीच में डिवाइडर विद लाइट्स

Sat, 27 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) अब कैंट की व्यस्त सड़क निकलसन रोड को नया लुक देगा। यह सड़क जहां चौड़ी की जाएगी, वहीं डिवाइडर बनाया जाएगा और हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इतना ही नहीं इस सड़क के किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगाने की योजना है। इसी कड़ी के तहत इस रोड पर सड़क किनारों की जेसीबी के जरिये खुदाई भी शुरू कर दी गई है। एमसीए की ये योजना इस रोड पर दम तोड़ चुकी यातायात को सुचारु करने और जाम से मुक्ति दिलवाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
विज्ञापन

यह है निगम की योजना
निगम की योजना है कि कैंट की निकलसन रोड को एक नया लुक दिया जाए। इसके तहत सड़क के बीचों-बीच से दोनों ओर सड़क करीब बाइस फुट तक चौड़ा किया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को निगम ने इसकी नपाई की और सड़क किनारों की खुदाई भी शुरू कर दी। निगम की मानें, तो इस रोड को पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा। सड़क पर जहां डिवाइडर बनाए जाएंगे, वहीं लाइटों की भी व्यवस्था होगी। जिस तरह से सदर बाजार को नया लुक मिला है, उसी तरह बजाजा बाजार की तर्ज पर भी निकलसन रोड को एक नया लुक दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सालों से उपेक्षित इस रोड को इस बार नया लुक देने की शुरुआत की गई है।
यह कहते हैं लोग
कैंट के रहने वाले आनंद मोहन शुक्ला, अजीत नगर निवासी राम सिंह सहित रोहित, पंकज, सूरज प्रकाश, युवराज का कहना है कि अंबाला कैंट की यह सबसे व्यस्त रोड है और इसका कायाकल्प एक अच्छी पहल है। इसी रोड पर कई प्रतिष्ठान हैं, जिसमें लोगों की आवाजाही सबसे ज्यादा है। ऐसे में निगम यदि एक साइड को कंप्लीट कर दूसरी ओर काम शरू करे तो अच्छा होगा।
विज्ञापन

---
निकलसन रोड को एक नया लुक दिया जाएगा, जिसके बाद यह अलग ही रूप में दी जाएगी। इसके लिए काम तेजी से किया जाएगा। शुक्रवार को सड़क किनारों की पैमाइश हुई, जबकि जेसीबी से सड़क की खुदाई भी की गई है।
-पंकज सैनी, एक्सईएन, एमसीए-
---
कैंट की निकसलन रोड का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। यह काम जनता के हित में है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सड़कों पर भी जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- रमेश मल, मेयर, एमसीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें