फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सूर्या पैलेस से लौटो चुंगी तक सड़क रिपेयर का कार्य शुरू

Sun, 23 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ में टूटी सड़क को दुरुस्त करते कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां।
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। सूर्या पैलेस से लौटो चुंगी तक की खराब सड़क को सुधारने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। यह सड़क एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधीन आती है और सड़क में गड्ढों व टूट-फूट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अंबली ने गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और उनसे सड़क को तुरंत ठीक करवाने का अनुरोध किया था, इस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता है और लोगों ने सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में टूटी सड़क को दुरुस्त करते कर्मचारी। प्रवक्ता- फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कुर्सियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें