फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिख प्रतिनिधि की कैबिनेट मंत्री ने मानी मांग, बोले गुरु जी के नाम पर बनाएंगे भवन

Sun, 23 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का धन्यवाद करते सिख प्रतिनि​धि।
विज्ञापन
अंबाला। 25 नवंबर को आ रहे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साल शहीदी दिवस को लेकर शनिवार को हरियाणा के ऊर्जा ,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज से सिख प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। यह मुलाकात एचएसजीपीसी के सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह की अगुवाई में हुई। सिख प्रतिनिधियों ने मंत्री से शताब्दी पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर एक भवन बनाने के लिए अंबाला छावनी में स्थान आबंटित करने के लिए आग्रह किया, क्योंकि यह भवन सिख संस्कृति, विरासत और अध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र का काम करेगा और समुदाय के लोगों के लिए एकत्रित होने और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थान प्रदान करेगा। इस मांग को मंत्री विज ने तुरंत स्वीकार किया तथा यह ऐलान किया कि जगह आबंटित की जाएगी और निर्माण भी करके दिया जाएगा। संगत ने जयकारों की गूंज से उनका इस घोषणा के लिए स्वागत किया। इस मौके पर रणवीर सिंह फौजी, जगजीत सिंह जोश, हरबंस सिंह सिद्धू, सुरेंद्र पाल सिंह सिद्धू, जतिंदर सिंह मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें