फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी के बाद सेक्टर-7 में सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
सेक्टर-सात में निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर नारियल फोड़ते हुए मेयर शैलजा सचदेवा। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने सेक्टर-7 की मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य को शुरू करवाया। पिछले कई वर्षों से टूटी हुई मुख्य सड़कों को लेकर सेक्टर-7 निवासियों में भारी रोष था। मेयर ने बुधवार को नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को भी निर्देश दिए थे कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके बाद वीरवार को यह कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी सड़क : सेक्टर निवासियों के अलावा हिसार रोड से दिल्ली रोड को जाने वाले शहरवासी रोजाना सेक्टर-7 की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। ट्रैफिक में मुख्य सड़कों से गुजरने के कारण इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए थे। लंबे समय से सेक्टर-7 की वेलफेयर सोसाइटी व सेक्टरवासी मेयर से मिलकर इन सड़कों को बनवाने के लिए अपील कर रहे थे। वहीं, पंचायत भवन के सामने से सेक्टर-7 मार्केट तक, गैलेक्सी मॉल से मकान नंबर 408 तक और सेक्टर-7 के गेट नंबर 1 से 87 नंबर मकान तक चार मुख्य सड़कों का निर्माण लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि सेक्टर-7 की मार्केट के काफी लंबे समय से लंबित पड़े शौचालय का निर्माण भी करवा दिया गया है। सभी पार्कों में और लाइट लगवाने का भी काम चल रहा है और आने वाले समय में सेक्टर-7 के सभी पार्कों में सिंथेटिक ट्रैक लगाए जाएंगे ताकि वहां लोगों को सैर करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें