फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की दी धमकी, जालंधर से पकड़ा आरोपी

विज्ञापन
अंबाला कैंट स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद जांच करती सुरक्षा एजेंसियां। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नए साल की पूर्व संध्या पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सहित अन्य खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया, हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु स्टेशन पर नहीं मिली, वहीं संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात बिहार के माधेपुरा निवासी और मौजूदा समय में जालंधर के भूजोवाल क्षेत्र में रहने वाले मनोरंजन (28) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अज्ञात नंबर से आया धमकी भरा फोन
मामले के अनुसार 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:48 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से रेल मदद के हेल्पलाइन नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने मुख्य वाणिज्य नियंत्रक अंबाला को स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस सूचना के मिलते ही रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों व आरपीएफ को दी गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तलाशी अभियान जारी
धमकी की गंभीरता को देखते हुए उप स्टेशन अधीक्षक की शिकायत पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 152 देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने वाले कृत्य के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलेंस से आरोपी तक पहुंची टीम
जीआरपी थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि जिस नंबर से धमकी दी गई है, उसे सर्विलांस पर लगाया गया तो आरोपी की पूरी जानकारी मिल गई और बिना समय गंवाए टीम को जालंधर रवाना कर दिया गया था ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके।

पत्नी को मारा था थप्पड़
प्राथमिक पूछताछ में आरोपी मनोरंजन ने बताया कि उसकी पत्नी जब बिहार से पंजाब जा रही थी तो जनसेवा ट्रेन में सवार एक टीटीई ने उसकी पत्नी को थप्पड़ मार दिया था, इसकी शिकायत उसने रेल मदद मोबाइल नंबर पर की थी। घटना 27-28 नवंबर को हुई थी, लेकिन एक माह में रेलवे ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इस गुस्से में उसने बुधवार रात को शराब के नशे में दोबारा रेल मदद फोन नंबर पर स्टेशन को उड़ाने की धमकी दे दी।

अंबाला कैंट स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद जांच करती सुरक्षा एजेंसियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें