फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करोड़ों रुपये से सुधरेगी सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ग्रामीण क्षेत्र की 23 सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा। यह सड़कें नईं बनेंगीं। इनकी हालत काफी समय से खराब थी। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। अब इन सड़कों को बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इन सड़कों को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। कई सड़क का शिलान्यास भी हो चुका है। इन सड़कों पर करीब 26 करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च होगा। कई सड़क पहले से चौड़ी भी होंगी।
विज्ञापन

काफी समय से थी मांग
दरअसल, बीते दो वर्षों में अच्छी बारिश हुई। 2023 में तो नग्गल क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। इस वजह से सड़कों की हालत खस्ता हो गई थी और सड़कें कई जगहों से टूट गई थी। इस वर्ष भी अच्छी बारिश हुई। सड़कें टूटने से आवाजाही में लोगों को परेशानी होती थी। सड़कों का मुद्दा विधानसभा चुनाव में भी उठा था। अब इन सड़कों को बनाया जाएगा।
इन सड़कों की सुधरेगी हालत
अंबाला हिसार रोड से जंधेड़ी से बालापुर तक सड़क 13 लाख, जंधेड़ी से डेरा तक 21 लाख, दानीपुर से जखवाला तक 16 लाख, जोधपुर से छपरा तक 57 लाख, जोधपुर से जंधेड़ी रोड तक 49 लाख रुपये से सड़क बनेगी। वहीं एमएसएन रोड से जगौली से बटरोहन तक 1.14 करोड़, अंबाला हिसार रोड से सोंटा से पंजाब सीमा तक 76 लाख रुपये से सड़क बनेगी। वहीं आर्टरली रोड से अंबाला शहर तक 2 करोड़, एमएसएन रोड से मलौर से पंजाब सीमा तक 1.74 करोड़ रुपये से सड़क बननी प्रस्तावित है। वहीं अंबाला हिसार रोड से कलावड़ से दानीपुर तक 1.41 करोड़, अंबाला हिसार रोड से खैरा मेतलां रोड से निहारसा तक 1.97 करोड़ से सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह अंबाला हिसार रोड से हिमांयुपुर गांव तक 52 लाख, अंबाला रोड से खैरा मेतलां से महमूदपुर तक 1.31 करोड़, जनसुई हेड से डेरा बिशनगढ़ कॉलोनी तक 36 लाख रुपये से सड़क बनाई जाएगी।
एमएसएन रोड से कुर्बानपुर एवं अंबाला हिसार रोड से अहमां से कुर्बानुपर तक 81 लाख, अंबाला बड़ौला रोड से लदाना तक 52 लाख रुपये से सड़क बनेगी। वहीं लिंक रोड से अंबाला बड़ौला रोड से मोटा माजरा 31 लाख, खैरा-नग्गल रोड से एसवाईएल पंजौला तक 34 लाख, अंबाला हिसार रोड से जैतपुर जंधेड़ी रोड से कुरुक्षेत्र सीमा तक 1.19 करोड़ रुपये से सड़क बनाई जाएगी।
वहीं, निहारसी से एनएआई निहारसी तक 66 लाख, अंबाला हिसार रोड से निहारसी तक और लिंक रोड से अंबाला हिसार रोड से सेगता तक 3.44 करोड़, निसंबली रोड से रामदास पुरा तक 1.27 करोड़ से सड़क बनेगी।
विज्ञापन

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र की 23 सड़कों को बनाया जाएगा। इसके लिए वर्कऑर्डर दिए गए हैं और कई सड़कों का शिलान्यास भी हो गया है। जल्द ही इन सड़क को बनवाया जाएगा।
अश्वनी कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें