फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसों में बुजुर्ग समेत तीन की मौत

Wed, 04 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभिन्न सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने की मौत हो गई है। ये दोनों हादसे नेशनल हाइवे नंबर एक और नेशनल हाइवे नंबर 444-ए पर हुए। जबकि तीसरे मामले में हाइवे क्रास कर रहे युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना पड़ाव प्रभारी भूषण दास ने बताया कि बोलेरो में करनाल निवासी दो युवक अमरूद लादकर करनाल से चंडीगढ़ सप्लाई देने जा रहे थे। लेकिन तभी मोहड़ा क्षेत्र को पार करते हुए उनकी बोलेरो एक कंटेनर से जा भिड़ी। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्हें तुरंत कैंट सिविल अस्पताल पुलिस की मदद से पहुंचाया गया। लेकिन जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान करनाल निवासी मलकीत व राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और देर रात परिजन भी अंबाला  पहुंच गए।
विज्ञापन


दूसरे मामले में महेशनगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि अंबाला-जगाधरी हाइवे 444-ए पर गोबिंद नगर कालोनी चौक के पास एक बुजुर्ग पालम विहार निवासी इंद्रजीत सिंह  एक्टिवा पर अपने साथ कंपाउंडर को बिठाकर अपने घर ले जा रहा था। तभी एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। मौके पर गिरा बुजुर्ग का सिर जमीन पर लगा और उसे तुरंत उठाकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि कंपाउडर को भी हल्की चोटें लगी। तीसरे मामले में एसएचओ महेशनगर ने बताया कि देर रात खुड्डा के पास रौलों गांव निवासी एक युवक बलजिंद्र सिंह हाइवे क्रास कर रहा था, तभी एक चौपहिया वाहन ने उसे टक्कर मारी और भाग गया। युवक सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें