अंबाला सिटी। पीकेआर जैन वाटिका के प्रांगण में श्वेतांबर जैन युवा शक्ति के द्वारा चल रहे चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सेमीफाइनल में पंचमेरु पलटन और आरके चैंपियंस की टीम पहुंची। आर के चैंपियंस ने छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। जबकि पंचमेरु पलटन ने 8 विकेट गवाकर 71 रन ही बनाए। गंगा ओम अरुण वॉरियर्स और आरके चैंपियंस के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें आरके चैंपियंस की टीम ने 80 रन बनाए और फाइनल मैच जीत कर टूर्नामेंट विजेता बनी। वहीं ओम अरुण वॉरियर्स की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 79 रन ही बनाए।
पीकेआर स्कूल प्रबंधन द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी दी गयी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज बने वरुण जैन को पीकेआर जैन कलर लैब द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। गौरव को सबसे बेहतर गेंदबाज का खिताब मिला।