फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रितु हुई भावुक, संघर्ष, मेहनत और अनुभव को बताया अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहजादपुर खंड में बुनियाद और सुपर-100 के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कराया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नायब तहसीलदार नारायणगढ़ संजीव अत्री पहुंचे।
विज्ञापन

विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा और बीईओ ज्योति सभ्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके पहुंचने पर सभी ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में शहजादपुर खंड के राजकीय स्कूलों से 8वीं और 10वीं कक्षा के टॉप तीन विद्यार्थी बुलाए गए। साथ ही मुख्य वक्ता के तौर पर सुपर-100 योजना के माध्यम से आईआईटी पटना में पढ़ाई करने वाली शहजादपुर खंड की रितु भी पहुंची। अपने भाषण के दौरान रितु भावुक हो गई।
रितु ने पढ़ाई के दौरान अपने संघर्ष और मेहनत को भी साझा किया। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार जताया। छात्रा रितु ने बच्चों को मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ने सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा ने भी बच्चों को बुनियाद व सुपर-100 के बारे में जागरूक किया। यह कार्यक्रम सुबह 9 से दोपहर तक चला। कार्यक्रम में विकल्प फाउंडेशन के सदस्य कपिल देव, स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में शहजादपुर खंड के राजकीय स्कूलों के कक्षा 8वीं व 10वीं के टॉप तीन विद्यार्थी बुलाए गए। आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे बुनियाद केंद्र पर पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो चरण में होगी। पहले चरण के लिए पंजीकरण 16 नवंबर से शुरू हो गए हैं और 16 दिसंबर तक होंगे।
यह है सुपर-100 कार्यक्रम
2018 में शुरू होने वाली सुपर-100 योजना का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है।

मिशन बुनियाद में चल रहे पांच केंद्र

मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, ताकि वह अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। जिले में पांच बुनियाद सेंटर राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं।
जागरूकता और सेमिनार का यह है उद्देश्य

हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर सेमिनार का आयोजन किया है ताकि स्कूलों के छात्रों को इन कार्यक्रम के फायदों के बारे में जागरूकता हो सके। इस सेमिनार के माध्यम से बच्चों को सरकारी योजना के लाभ के बारे में समझाया जा रहा है और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें