फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया रक्षाबंधन

Wed, 17 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जिलेभर के स्कूलों में बुधवार को रक्षाबंधन त्योहार को लेकर उत्साह बना रहा। कहीं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया हुआ तो कहीं बच्चों ने पेड़ों को राखियां बांधी। बच्चों ने आकर्षक राखियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राखी से पूर्व शपथ हस्ताक्षर अभियान
जिला बाल संरक्षण यूनिट अंबाला द्वारा एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर में राखी से पूर्व शपथ हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल यशवीर शर्मा ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों को बताया कि राखी भाई-बहन के स्नेह का पर्व है जिसमें भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन लेता है। स्कूल प्रांगण में लगाए गए बैनर पर स्कूल बच्चों ने अपने हस्ताक्षर शपथ ली की जिस प्रकार हम अपनी बहनों की रक्षा का वचन लेते हैं हम समाज की प्रत्येक बेटी की रक्षा का भी दायित्व लेंगे। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला, निखिल गुप्ता, रविंदर कौर, सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल
स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर भाग लिया। प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक वर्ग से दो सर्वोत्कृष्ट राखियों का चयन कर कक्षानुसार प्रथम तीन पुरस्कार निकाले गए। इससे पूर्व सुबह प्रार्थना सभा में कुमारी झलक एवं श्रीमति सुदेश ने रक्षाबंधन पर्व पर विचार व्यक्त करते हुए इसे भौतिकवाद से दूर रखने को कहा। स्कूल प्रिंसिलपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि स्कूल की प्री-प्राइमरी विंग में भी सभी बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर व अपनी अध्यापिकाओं को भी राखी बांधी एवं सबका मुंह मीठा करवाया। प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं नॉन मेडिकल ए में अंजलि, कक्षा 12वीं कॉमर्स ए में रिया, कक्षा 12वीं बी में आशिका, कक्षा 12वीं आर्ट्स में तनवी विजेता रही। कक्षा 11वीं नॉन मेडिकल बी में निकिता पहले व हरदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा 11वीं आर्ट्स में नंदिनी पहले व मृदुल दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा 10वीं ए में मोहित विजेता रहा। कक्षा 10वीं बी में मुस्कान शर्मा, मुस्कान व दिव्या क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं सी में इशिका, सृष्टि व परीशा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं डी में वेणी व स्नेहा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने पौधों को बांधी राखी
मिशन ग्रीन एक सांझा प्रयास अभियान के आह्वान पर आदर्शन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहरा देहरा में बच्चों ने पेड़ पौधों को राखियां बांधी। प्रिंसिपल गुरमीत कौर, राजकीय स्कूल तलहेड़ी मे अध्यापक तलविंदर और अर्जुन पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल शक्ति सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधों को राखी और संकल्प सूत्र बांधकर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संकल्प उठाओ, बेटी बचाओ अभियान की सक्रिय सदस्य गुरमीत कौर ने कहा कि रक्षाबंधन पर जिस प्रकार बहन भाई के हाथ पर राखी बांधती है और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते है, ठीक उसी प्रकार पेड़-पौधे भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। बराड़ा प्रभारी जगदेव सिंह गोराया ने भी अपने जन्मदिन पर 5 पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

हरमन ने बनाई सबसे सुंदर राखी
सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल उगाला में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। नर्सरी, केजी व प्रथम कक्षा की नन्हीं-मुन्नी लड़कियों ने लड़कों के हाथों में राखी बांधी तथा मिठाई खिलाई। कक्षा दूसरी से कक्षा नौवीं तक के बच्चों की राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी में हरमन प्रथम व जश्न दूसरे स्थान पर रही। कक्षा तीसरी में सिद्वार्थ प्रथम व प्रियांशु द्वितीय व वंशिका तृतीय स्थान पर रही। चौथी कक्षा में शुभम प्रथम, महकप्रीत द्वितीय तथा प्रतीक ने तृतीय स्थान हासिल किया। पांचवीं कक्षा में अदिती प्रथम, हरमन द्वितीय व नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठीं से नौवीं कक्षा के वर्ग में निशु व दिप्ती ने प्रथम, अनमोल व गरिमा ने द्वितीय तथा सनमप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसिपल हरपाल सिंह ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन किया।
-------
भाजपा महिला मोर्चा ने बांधी सैनिकों को राखियां
हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती रोजी मलिक के नेतृत्व में बुधवार को अंबाला छावनी में भाजपा नेत्रियों ने सैनिकों को राखियां बांधकर उनकी दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। रोजी मलिक ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज देश के सभी क्षेत्रों में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सैनिकों को राखियां बांधकर देश की सीमा की रक्षा के लिए उनकी सेवाओं का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, हिसार और गुड़गांव में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके सैनिकों को राखियां बांधी। इस अवसर पर सैनिकों को तिलक करके उन्हें रक्षा सूत्र बांधे गए और उनकी दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के चिकित्सकों को भी राखियां बांधी गई और राखी के उपहार के रूप में उनसे यह प्रण लिया गया कि वे भ्रूण हत्या रोकने में अपना सहयोग देंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीना छिब्बर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य एडवोकेट नम्रता गौड़, सरला कपूर, कंचन हीरा, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत कौर, सचिव मोनिका कालड़ा, सुनीता कपूर, उमा शर्मा, शांति कांता, सुनीता देवी राजपूत, सुनीता खरबंदा, मुनिया देवी, विनोद बाला, बलजिन्द्र कौर, प्रोमिला तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, मीडिया प्रभारी राज सिंह, महासचिव राजेश बतौरा, धर्मेंद्र, रोहित गौड, हर्ष शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें