फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की की ग्रिले तोड़कर, लाखों की चोरी

Wed, 17 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
महेशनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव प्रताप नगर में चोरों ने एक दवा कारोबारी के घर से लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी की। परिवार जयपुर गया हुआ था, लेकिन जब वे वापस लौटा तो घर के हालात देखकर दंग रह गया। चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में पवन छिब्बर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दो दिन पहले जयपुर गया था और वहां से मंगलवार सुबह लौटे हैं। जैसे ही घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा पाया। मगर अंदर से लॉक लगा था। चोरों ने पहले तो दरवाजा तोड़ना चाहा, मगर वे दरवाजे पर लगा भीतर का सेंट्रल लॉक नहीं तोड़ पाए। 
विज्ञापन


जिसके बाद चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़ी और उसके आगे रखे फ्रिज को धक्का देकर साइड में खिसकाकर घर में इंट्री कर ली। उसके बाद उन्होंने घर में रखे सामान को पूरी तबीयत से खंगाला और घर में रखी पंद्रह हजार रुपये नगदी, डेढ़ किलो चांदी (एक किलो चांदी की ईंट व बर्तन) व सोने की गिन्नियां चुराकर ले गए। सूचना के बाद पुलिस एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट व अन्य सुराग जुटाए। महेशनगर पुलिस का कहना है कि इस मामले में चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें