फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खतरे से खाली नहीं कंडम वाहन की सवारी, आज स्कूल बसों की जांच का आखिरी दिन

विज्ञापन
शहर नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे निजी स्कूल बस चालक।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में कंडम वाहनों की सवारी खतरे से खाली नहीं है। इन वाहनों की स्थिति को उप मंडल स्तरीय कमेटी स्कूलों में जाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीम स्कूलों में ऐसी बसों के हालात सुधारने के निर्देश दे रही है, जिनकी स्थिति खराब है और उनमें कमियां मिल रही है। गुरुवार को चेकिंग का आखिरी दिन है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिले की बात करें तो जिले में 289 निजी स्कूल हैं।
इन स्कूलों में करीब 1200 बसें हैं। कई बसें ऐसे भी सामने आई थी कि जिनकी फिटनेस जांच नहीं करवाई गई। आरटीए ने इन बसों को इंपाउंड भी किया था। ऐसे बसों की फिटनेस करवाने के लिए निर्देश भी दिए थे। वहीं, दूसरी तरफ निजी स्कूल बस चालक अपना मेडिकल करवाने के लिए भी नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निजी स्कूलों की बसों की चेकिंग 15 से 25 अप्रैल तक होनी है। इन बसों की चेकिंग उप मंडल स्तरीय कमेटी एसडीएम के नेतृत्व में कर रही है। इस टीम में बीईओ, आरटीए, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग अधिकारी भी शामिल हैं।
वर्जन
निजी स्कूलों में बसों की चेकिंग की जा रही है। स्कूल बसों में जो कमियां मिल रही हैं, उनको पूरा करवाया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन

सौरभ कपूर, प्रदेश प्रवक्ता, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस।
वर्जन
जिले में उप मंडल स्तरीय कमेटी निजी स्कूल बसों की चेकिंग कर रही है। गुरुवार चेकिंग का आखिरी दिन है। स्कूल बसों में जो कमियां सामने आ रही हैं, उनको पूरा करने के लिए निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। 25 अप्रैल के बाद सभी बीईओ उनको अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें