फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बरसुमाजरा की रिधिमा सैनी बनीं स्टेट चैंपियन

Tue, 02 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बरसुमाजरा निवासी रि​धिमा सैनी जीते हुए पदक व ट्रॉफी दिखाती हुई: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। बरसुमाजरा गांव की 15 वर्षीय रिधिमा सैनी ने बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप चंडीगढ़-2025 में 4 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं। रिधिमा सैनी ने अपनी उम्र से बड़ी श्रेणी अंडर-17 व अंडर-19 में खेलते हुए सिंगल व डबल दोनों में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर महिला श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

रिधिमा, सैणी गांव बरसुमाजरा के कृषक परिवार से हैं। दादा लछमन सिंह गांव बरसुमाजरा के मौजूदा सरपंच है। पिता नरेंद्र सैणी हरियाणा सीआईडी मुख्यालय चंडीगढ़ में उप निरीक्षक है। रिधिमा ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी कर रही हैं। इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। स्टेट चैंपियन बनने के बाद रिधिमा सैनी अब ऑल इंडिया रैंकिंग के लिए नार्थ जोन टूर्नामेंट खेलने जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें