फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी से 1.45 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बादशाही बाग इलाके में रहने वाली डाक विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी से सोलर एनर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर साइबर ठगों ने 1,45,200 रुपये ठग लिए। ठगों ने फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन डालकर और खुद को टाटा पावर हेड ऑफिस का अधिकारी बताकर ठगी की।
बादशाही बाग निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 5 अक्तूबर को फेसबुक पर टाटा पॉवर सोलर एनर्जी के नाम से एक स्पॉन्सर विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को टाटा पावर का अधिकारी बताते हुए अंबाला जिले की ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटरशिप ऑफर की।
विज्ञापन

ठगों ने अंबाला में 300 से 500 वर्ग फीट का कमर्शियल स्पेस और दो ट्रेंड स्टाफ देने का झांसा दिया। इसके बाद फर्जी ईमेल आईडी से डिस्ट्रीब्यूटरशिप एप्लीकेशन फॉर्म और एग्रीमेंट का प्रोफॉर्मा भेजकर उनके केवाईसी दस्तावेज (पैन कार्ड, रद्द चेक आदि) हासिल कर लिए। ठगों ने अलग-अलग तिथियों में रजिस्ट्रेशन फीस और ऑफिस सेटअप चार्ज के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के विभिन्न खातों में कुल 1,45,200 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब 29 अक्तूबर को ठगों ने कंसाइनमेंट भेजने के नाम पर 50% एडवांस यानी 75,000 रुपये और मांगे तथा कंपनी के आधिकारिक खाते के बजाय व्यक्तिगत सेविंग्स खातों में पैसे ट्रांसफर करवाने की बात पर पीड़िता ने आपत्ति जताई, तो ठगों ने एग्रीमेंट रद्द करने और जमा राशि जब्त करने की धमकी दी। तब जाकर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी और प्रतिरूपण की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिन-जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं और जिन मोबाइल नंबरों से कॉल आई थी, उनकी तकनीकी विंग के जरिए जांच की जा रही है।
- परविंदर सिंह, जांच अधिकारी, साइबर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें