फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे से रिटायर्ड बुजुर्ग से 2.5 लाख की डिजिटल ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते में सेंध लगाकर साइबर ठगों ने 2,49,691 रुपये पार कर दिए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो कभी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया और न ही कोई यूपीआई एप चलाया, इसके बावजूद लगातार पांच दिनों तक उनके खाते से पैसे कटते रहे।
पुलिस को दी शिकायत में जग्गी कॉलोनी (फेस-1) निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल से सेवानिवृत्त हैं। उनका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक बलदेव नगर शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच उनके खाते से अनधिकृत रूप से 10 अलग-अलग किस्तों में कुल 2.49 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। ठगों ने चालाकी दिखाते हुए चार बार 49,999 रुपये की रकम निकाली, जबकि बीच-बीच में 399 रुपये और 99 रुपये जैसे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिना यूपीआई और नेट बैंकिंग के हुआ फ्रॉड
शिकायतकर्ता हरीश कुमार ने पुलिस को स्पष्ट किया कि वे अपने बैंक खाते से किसी भी प्रकार की यूपीआई सर्विस या इंटरनेट बैंकिंग का संचालन नहीं करते हैं। इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने पर उन्होंने बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही प्रदीप ने बताया कि धोखाधड़ी की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें