संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पूर्व पुलिस ऑफिसर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सरकार के समक्ष लंबित मांगों को प्रमुखता से रखते हुए जल्द समाधान की अपील की। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य रूप से कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते की बकाया राशि को तुरंत जारी करने की मांग उठाई। सेवानिवृत्त अधिकारियों का कहना है कि यह उनका हक है और आर्थिक मंदी के दौर में इसे रोकना न्यायोचित नहीं है।
इसके साथ ही पेंशन कम्युटेशन की अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने की मांग भी रखी गई। यह बैठक सेवानिवृत्त डीएसपी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मांग की गई कि हरियाणा में भी पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पेंशनरों लाभ मिले। उनके 60, 65, 70, 75 एवं 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5-5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि दी जाए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीएसपी टेकन राज, विजय कुमार मेहता, राजेंद्र कौशिक, राजपाल सिंह, लक्ष्मी चंद सहित व अन्य मौजूद रहे।