फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी की गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। साहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में रोशन लाल शर्मा ने बताया कि वह राम नगर कॉलोनी यमुनानगर का निवासी है और उसका पैतृक गांव दुबली है। गांव में उसकी पुश्तैनी जगह है जोकि 126 नंबर बाड़ा है। वह 38 साल सेवा करके हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त हुआ है। अब वह अपने गांव में मकान बनाना चाहता है, लेकिन बलजीत सिंह निवासी दुबली ने उसकी पुश्तैनी जगह पर सब्जी लगा रखी है। वह जब भी गांव में जाता है तो वह उसे धमकाते हुए कहता है कि यह जमीन उसकी है। अगर इस जगह में कदम रखा तो जान गंवा बैठोगे। इस शिकायत के बाद साहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें