अंबाला। साइबर ठगों ने अंबाला कैंट के रामनगर इलाके में रहने वाले बीएसएनएल के एक सेवानिवृत्त एजीएम फेसबुक पर फर्जी पेंशन स्कीम का झांसा देकर 2.87 लाख रुपये ठग लिए। नोडल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पंचकूला से जीरो प्राथमिकी के आधार पर अंबाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रामनगर निवासी 78 वर्षीय सोमनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएसएनएल विभाग से एजीएम पद से रिटायर्ड हैं और अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। 30 जून को उन्होंने फेसबुक चलाते समय पीएनबी रिटायर्ड पेंशन स्कीम नाम से एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में एयर फ्लाइट, मेडिकल और रेलवे यात्रा से जुड़े कई लुभावने लाभ दर्शाए गए थे। झांसे में आकर उन्होंने विज्ञापन के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक किया और जानकारी भर दी थी। 1 रुपये की फीस के बहाने एटीएम की जानकारी लेकर खाता खाली कर दिया। संवाद