फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिहायशी और वाणिज्यिक इकाइयों को मिलेंगे संपत्ति कर के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करवाने के लिए टीम घर-घर जा रही हैं। इसके लिए नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने भी अपील की। गुप्ता ने कहा कि सभी संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति को स्वयं सत्यापन कराएं। इसके लिए नगर निगम की ओर से कई टीम बनाकर फील्ड में भेजी गई है। शहरवासी इन टीमों का सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अपना नगर निगम का संपत्ति कर समय पर भरें। संपत्ति कर शाखा को निर्देश दिए कि संपत्ति कर बारे सभी संपत्ति, मॉल, दुकानें व वाणिज्यिक इकाइयों को अधिक से अधिक नोटिस जारी करें। यह सभी संपत्ति धारक दिए गए नोटिस को गंभीरता से लें व अपना संपत्ति कर टैक्स जमा करवाएं।
जिन संपत्ति धारकों की ओर से अपना संपत्ति कर जमा करवाने में अगर कोई समस्या आ रही है तो वह नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में किसी भी कार्य दिवस में आकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके उपरांत फिर भी अगर संपत्तिकर नहीं भरता तो उस संपत्ति धारक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाकर उसकी संपत्ति को सील किया जाएगा। नगर निगम अंबाला की ओर से अभी तक 16 भवन सील किए गए हैं। यह सीलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

सरकारी विभाग की भी होगी संपत्ति स्वयं सत्यापन
इसके साथ ही आयुक्त नगर निगम की ओर से यह भी निर्देश जारी किए गए। सरकारी विभाग भी अपनी सरकारी संपत्ति को स्वयं सत्यापन कराएं। इसके लिए अंबाला शहर के सभी सरकारी विभाग के एचओडी नगर निगम कार्यालय में अपना प्रतिनिधि भेजकर अपनी सरकारी विभाग की संपत्ति को स्वयं सत्यापन कराएं और संपत्तिकर भी जमा कराएं। निगम कोष में अब तक लगभग पांच करोड़ जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें