फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी बस अड्डे का मरम्मत कार्य अगले सप्ताह

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित बस अड्डा जिसकी 92 लाख रुपये से होगी स्पेशल रिपेयर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बस अड्डे की विशेष मरम्मत का काम अगले हफ्ते शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से पंचकूला की एजेंसी को निविदा दी है।
विज्ञापन

इसके बाद एजेंसी ने छावनी बस अड्डे का मुआयना कर रिपेयर के काम का आकलन भी कर लिया। करीब सात महीने पहले परिवहन विभाग ने 92 लाख रुपये की राशि पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन को जारी कर दी थी। बता दें पिछले साल ऊर्जा, श्रम और परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देश पर बस स्टैंड के विशेष रिपेयर के लिए सरकार ने 92 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की थी। इस बात को सात महीने का समय बीत चुका है।
लंबे समय से हैं समस्याएं
छावनी बस अड्डे के भवन को बने कई साल हो चुके हैं। लंबे समय से इस बस स्टैंड पर सीवर ब्लॉक होने के कारण यात्रियों के साथ साथ कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी कई बार सीवर को साफ करा चुके हैं। सीवर की समस्या हर बार हो जाती है। बस अड्डे बिजली की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। बरसात के समय में बस अड्डे की छत से पानी भी टपकता है। इसके साथ ही भवन पर रंग रोगन और बस स्टैंड परिसर में सड़क की रिपेयर की जानी है। इसके साथ ही बस अड्डे के भवन से गिर गई टाइलों को रिपेयर भी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पंचकूला की एजेंसी स्वामी कोऑपरेटिव सोसाइटी को टेंडर जारी हो चुका है और अगले सप्ताह तक छावनी बस स्टैंड की स्पेशल रिपेयर का काम शुरू हो जाएगा।
कमल किशोर, एसडीओ, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें