फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला कॉलेज में बीएससी मेडिकल पढ़ेंगी छात्राएं

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर। कॉलेज
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। राजकीय महिला महाविद्यालय में इस बार छात्राएं बीएससी मेडिकल पाठ्यक्रम पढ़ेंगी। इस कोर्स के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन भी लिए जा रहे हैं। कोर्स की 60 सीट पर दाखिला किया जाएगा। कॉलेज में छह कोर्स की 390 सीट पर दाखिला होगा। इसके अलावा स्नातकोत्तर में कॉलेज में इस नए शैक्षणिक सत्र में एमए साइकोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन


कॉलेज में आकर करें निशुल्क आवेदन

कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ाई। छात्राएं दाखिले के लिए कॉलेज में पहुंचकर आवेदन कर सकती हैं। छात्राएं किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय पुस्तकालय में पहुंचकर पोर्टल पर अपना निशुल्क में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। छात्राएं पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन करते समय सही और अधिक से अधिक विषय संयोजन भरें, जिससे कि प्रथम मेरिट सूची में उनका दाखिला हो सके।

इन कोर्स में स्नातक में होगा दाखिला

कोर्स सीट

बीए 160

बीकॉम जनरल 80

बीकॉम सीएंडवी 30

बीएससी मेडिकल 60

बीएससी नॉन मेडिकल 30

बीएससी कंप्यूटर साइंस 30



वर्जन

काॅलेज में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बार कॉलेज में बीएससी मेडिकल पाठ्यक्रम भी पहली बार शुरू होगा। उसमें भी आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. उमेश भारती, प्राचार्या, राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें