फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां वैष्णो दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नववर्ष के मौके पर मां वैष्णो के दरबार में जाकर माथा टेकने वाले भक्तों को रेलवे ने राहत देने का फैसला किया है। यह राहत विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में की गई बढ़ोत्तरी से मिली है। रेलवे ने विशेष ट्रेन का संचालन अवधि पहले 31 दिसंबर तक करने का फैसला किया था, लेकिन अब यह ट्रेन चार जनवरी 2026 तक चलेगी। रेलवे ने संबंधित विभाग को सिस्टम अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 04081 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा), यह ट्रेन पहले 31 दिसंबर तक अधिसूचित थी, इसे अब बढ़ाकर 1 जनवरी 2026 से 4 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। इस दौरान यह ट्रेन कुल 4 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04082 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली) 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक संचालित होगी।

ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
पूर्व में चल रही ट्रेनों में अब वेटिंग टिकट भी हो बंद होने लगी हैं, इसलिए भक्त अब निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेन नंबर 12413 पूजा एक्सप्रेस में एक जनवरी की वेटिंग बंद है और दो जनवरी की वेटिंग 100 के पार है। इसी प्रकार 12355 अर्चना एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस, 15651 लोहित एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस, 22445 उत्तर संपर्क क्रांति, 12475 हापा एक्सप्रेस, 14609 हेमकुंट एक्सप्रेस व 18309 संभलपुर जम्मूतवी में वेटिंग बंद है, जबकि ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस में तीन जनवरी को 88 वेटिंग, 12919 मालवा में दो जनवरी को 78 वेटिंग टिकट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें