फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आपदा से निपटने को किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बाढ़ संबंधी आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर वीरवार को जिला प्रशासन के सहयोग से सेक्टर 10 में पानी के टैंक में एक पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस दौरान बाढ़ ग्रस्त एरिया में लोगों के बचाव कार्य के लिए इस्तेमाल रबड़ बोर्ड, फ्लोरिंग डिवाईज, लाइफ जैकेट का इस्तेमाल करते हुए व घरों में उपलब्ध सामान टायर टयूब, कोल्डड्रिंक की खाली बोतले, घी और तेल के खाली डिब्बों से लोगों के बचाव का डैमो दिखाया गया।
विज्ञापन

इस पूर्वाभ्यास में एनडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ के पानी से लोगों के बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया। एसडीएम दर्शन कुमार ने मॉक ड्रिल में की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्यों का जायजा लिया। उसका प्रयोग करते हुए हम इस आपदा से कैसे बाहर आ सकते हैं। मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जैसे लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा सूचना मिलते ही जो गतिविधियां एवं कार्य किए जाते हैं। उसका भी यहां मॉक ड्रिल करते हुए पूर्वाभ्यास किया गया।
इस मौके पर (बाढ़) आने पर बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का उन्होंने जायजा लिया। एनडीआरएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने हाइड्रोलिक जैक करवाइट टीप चैनसा, आरआरसा, चीपिंग हैमर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें