फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अग्निवीर पुरुष-महिला की भर्ती चार फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चार से आठ फरवरी तक अंबाला छावनी के खड़्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल और मेडिकल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वह पुरुष अभ्यर्थी जोकि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वह भाग ले सकते हैं।
प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसंबर को जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार को सूचित किया जाता हैं कि भारतीय सेना की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. जॉइनइंडियनआर्मी.एनआईसी. इन पर उम्मीदवार लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से 9 से 10 फरवरी तक इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इनके एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें