फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देसी शराब के ठेकों के रिकॉर्ड की होगी जांच

विज्ञापन
शहजादपुर में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्टरी के आसपास खाली पड़ी जगह : ंसंवाद
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। देसी शराब की नकली फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस के लिए पहले सप्लाई हुई पेटियों को बरामद करना चुनौती बन गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में आबकारी और कराधान विभाग से पत्राचार किया है कि वह देसी शराब के ठेकों की जांच कर यह पेटियां बरामद करवाने में मदद करें ताकि उन पेटियों की सैंपल लिए जा सके। इसके अलावा शातिर आरोपियों ने लोगों की पहुंच से दूर के साथ-साथ शराब की बदबू से किसी को पता न चले, इसलिए सुनसान इलाके में यह फैक्टरी चला रखी थी।
अक्सर जहां पर शराब की फैक्टरी होती है तो आसपास बदबू फैल जाती है। उधर, इस मामले में मुख्य आरोपी धनाना गांव निवासी बिट्टू को पकड़ने के लिए टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर जिस जगह पर यह फैक्टरी चल रही है वो बिल्डिंग किराये की है या फिर खुद बिट्टू की है। पुलिस मकान का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

शहजादपुर थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूर पर 30 अप्रैल की रात को पुलिस ने इस फैक्टरी में दबिश दी थी। भारी मात्रा में हरियाणा व पंजाब में चल रहे देशी शराब के ब्रांड की बोतलें बरामद की थी। साथ ही कच्चा माल, खाली बोतलें व बिना बार कोड के रैपर भी मिले थे। मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को भी काबू किया था। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों लेकर

वर्जन

मुख्य आरोपी को काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। आबकारी एवं कराधान विभाग को पत्र लिखा गया है कि वो अपने स्तर पर देसी शराब के ठेकों की जांच करवाए कि आखिर यह शराब कहां-कहां सप्लाई हुई है। अगर कहीं है तो उसे जब्त किया जा सके। शातिर आरोपियों ने शराब की बदबू के चलते रिहायशी इलाके से दूर एक कोठी में बनाई थी फैक्टरी
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, शहजादपुर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें