फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाजमंडी में झगड़े के बीच प्रवासी मजदूर को छत से गिराकर मौत, सीसीटीवी से खुलासा

Fri, 12 May 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़ अनाजमंडी में मच्छरदानी के बीच सोने को लेकर दो प्रवासी मजदूर में 10 अप्रैल की रात को झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पांच ने मिलकर एक मजदूर को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उस समय तो सामान्य मौत समझकर व्यक्ति के शव को बिहार ले जाकर परिवार ने संस्कार कर दिया। जब वह वापस लौटे और सीसीटीवी खंगाले तो उसमें छत से नीचे फेंकने वाली वारदात कैद हो गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर उपेंद्र ठाकुर, रणजीत ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुनील सदा, संतलाल सदा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के अररिया जिला निवासी नरेश विश्वास ने बताया कि वह नारायणगढ़ अनाज मंडी में एक महीना पहले से काम कर रहा था। 10 अप्रैल को बड़ा भाई श्रवण विश्वाश और सुनील सदा, संत लाल सदा नारायणगढ़ अनाज मंडी में काम करने आया था। सभी ने मिलकर दिनभर अनाज मंडी में काम किया। रात में दुकान नंबर 57 में उपेंद्र ठाकुर एक ही मच्छरदानी में श्रवण विश्वाश के साथ सोया था। बगल में सुनील सदा और संत लाल सदा व अन्य सोए हुए थे। सोने को लेकर ही श्रवण विश्वास और उपेन्द्र ठाकुर से झगड़ा हो गया। विवाद के पांचों आरोपियों ने मिलकर श्रवण विश्वास को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। श्रवण विश्वाश के शव को उस समय तो वह बिहार अपने घर चला गया और उनका दाह संस्कार कर दिया। बाद में दुकान नंबर-55 के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पांचों ने मिलकर छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जो अपने भाई श्रवण विश्वास का दाह संस्कार करने के बाद थाने में कार्रवाई करवाने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें