हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज 10 बजे से पहले ही छावनी नागरिक अस्पताल में जायजा लेने पहुंच गए थे। सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और वहां मरीजों के मॉनिटर, ऑक्सीजन प्वाइंट आदि व्यवस्था को जांचा। मरीजों से भी बातचीत कर हालचाल जाना व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल का जायजा लिया। अस्पताल की व्यवस्था जांचने के बाद एक रियालिटी चैक भी किया। आईपीडी ब्लॉक के बाहर से फोन मिलाते हुए बोले कि नमस्कार सिविल अस्पताल अंबाला कैंट से बोल रहा हूं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। डायल 112 भेजो, आपका टाइम शुरू।
विज्ञापन
डायल 112 व एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर बोले
डायल 112 व एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद उनका इंतजार भी किया। चंद मिनटों में दोनों ही गाड़ियां पहुंच गई। मंत्री विज ने खुद दोनों गाड़ियों को अंदर से देखा और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। दरअसल, वह दो दिवसीय मॉक ड्रिल के पहले दिन कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। ताकि खामियों को दुरुस्त कर तैयारियों को अधिक पुख्ता करना है। बता दें कि अंबाला में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 56 तक पहुंच गया है।
मक्खियां उड़ती दिखी तो कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के दिए निर्देश
गृहमंत्री अनिल विज 10 बजे से पहले ही छावनी नागरिक अस्पताल में जायजा लेने पहुंच गए थे। सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और वहां मरीजों के मॉनिटर, ऑक्सीजन प्वाइंट आदि व्यवस्था को जांचा। मरीजों से भी बातचीत कर हालचाल जाना व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। वहीं कोरोना को लेकर तैयारियां का जायजा लिया।
विज्ञापन
इमरजेंसी के बाद ऑक्सीजन प्लांट देखा और बंद होने का कारण पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि पहले एक प्लांट चल रहा है और जरूरत के अनुसार ही इसे चलाया जाता है। मंत्री विज ने उन्हें इसे भी चालू करने के निर्देश दिए। ओपीडी ब्लॉक में मक्खियां उड़ती दिखी तो पीएमओ को बुलाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाने के लिए बोला।
शौचालय के दरवाजे पर सेंटर लगाने को कहा, ताकि संक्रमण न फैल सके
इमरजेंसी वार्ड के शौचालय को भी मंत्री विज ने देखा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को दरवाजे पर सेंटर लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी संक्रमित व्यक्ति आता है तो वह दरवाजे को टच करेगा और फिर कोई दूसरा भी उसे टच करेगा तो संक्रमण फैल सकता है। उसके उपरांत वह कोविड मरीजों के लिए बने आईपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के आईसोलेशन रूम में पहुंचे। जहां पर कुछ सामान्य मरीज अलग-अलग कमरों में थे और कुछ कमरे खाली थे। ऐसे में मंत्री विज ने कहा कि ऐसे में कोई संक्रमित मरीज आता है तो दूसरे मरीजों को खतरा बढ़ जाएगा इसलिए उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।