अंबाला सिटी। बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले उपभोक्ताओं की अब खैर नहीं है। बिजली निगम के रिकॉर्ड में ऐसे मीटर सामने आए हैं, जिनका लोड तो ज्यादा है लेकिन उनकी रीडिंग कम आने से बिजली बिल कम आ रहा है।
ऐसे उपभोक्ताओं के मीटरों की निगम चेकिंग करवा रहा है। इसके लिए जेई की टीम भी बनाई गई है। मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने की अकेले वेस्ट सब डिविजन में ही 20 लाख की चोरी पकड़ी गई है। निगम ने इस कार्रवाई को तेज कर दिया है। अब भी कई उपभोक्ता निगम के निशाने पर हैं। ऐसे उपभोक्ता पर निगम शिकंजा कस रहा है।
5 से 20 किलोवाट लोड वाले मीटर में ज्यादा चोरी हो रही : निगम की चेकिंग की सामने आया है कि 5 से 20 किलोवाट लोड वाले मीटर में बिजली उपभोक्ता ज्यादा बिजली चोरी कर रहे हैं। यह उपभोक्ता मीटर को बायपास कर देते हैं। जिससे मीटर में रीडिंग रिकॉर्ड नहीं होती और मीटर चलता रहता है।