फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पतालों में पेट स्कैन के लिए तय होंगे रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में ढाई साल बाद भी पेट स्कैन लगाने की योजना कागजों से बाहर नहीं आ पाई है। ऐसे में मरीजों को राहत देने के लिए विभाग की तरफ से दो निजी अस्पतालों से समझौता किया जाएगा।
अभी तक विभाग की तरफ से मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा जाता था। या फिर एमएम सद्दोपुर। जल्द ही एक और निजी अस्पताल से समझौता कर पेट स्कैन का रेट तय किया जाएगा ताकि कोई अस्पताल मरीजों से मनमाने दाम न वसूल सके। जबकि अस्पताल में आने वाले कैंसर के गंभीर मरीजों का डॉक्टर की सलाह पर पेट स्कैन करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की परेशानी को देखकर स्वास्थ्य निदेशक ने दिए निर्देश
अटल कैंसर केयर केंद्र का मानसिक रोग निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के शुक्रवार को निरीक्षण किया था। इस बीच महिला मरीज से बात करने के दौरान उन्हें पता चला था कि पेट स्कैन के लिए उन्हें निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जबकि अस्पताल भी मनमाने दाम वसूलते हैं। ऐसे में निदेशक की तरफ से निर्देश दिए गए है कि वह दो निजी अस्पताल के साथ समझौता करें ताकि मरीजों को परेशानी न हो। साथ ही पेट स्कैन की फाइल पर भी मुख्यालय स्तर पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें