फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस स्टैंड पर लगाई रेट लिस्ट, यूनीफार्म गायब

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर दुकानदारों द्वारा लगाई गई सामान की रेट लिस्ट। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। जिला के बस स्टेशनों पर दुकानदारों को रोडवेज जीएम ने रेट लिस्ट लगाने, यूनिफार्म पहनने और आईडी कार्ड के साथ हाॅकर्स रखने के निर्देश दिए थे। 10 दिन पहले दिन निर्देशों का शुक्रवार को अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर आधा अधूरा पालन होता दिखा।
विज्ञापन

यहां दुकानदारों ने रेट लिस्ट तो लगा दी है मगर यूनिफार्म और आईडी कार्ड को लेकर अभी बिक्री करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। दुकानों पर काम करने वाले हॉकर्स भी बिना यूनिफार्म के कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही परिसर में वाहन पार्किंग संचालक को पार्किंग फीस का बोर्ड भी लगाना होगा। मगर अभी तक यह बोर्ड भी नहीं लगाया है।
कई बार बस स्टैंड पर दुकानदार ग्राहकों से सामान पर अतिरिक्त शुल्क वसूलते हैं। इसकी शिकायतें भी रोडवेज को कई बार मिल चुकी हैं। इसके साथ ही यात्रियों व दुकानदारों में नोकझोंक भी देखने को मिलती है। इसी अव्यवस्था को सुधारने के लिए रोडवेज जीएम ने इस बाबत आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

दुकानदार बोले- जल्द कर लेंगे व्यवस्था
दुकानदार सचिन सेठ ने बताया कि रेट लिस्ट लगा दी है, जल्द ही हाॅकर्स के आइडी कार्ड भी बना दिए जाएंगे। वहीं दुकानदार शरद कुमार, गुलाब चंद और राजकुमार ने बताया कि सभी दुकानदार यूनिफार्म को लेकर आपस में विचार कर रहे है कि हाॅकर्स के लिए किस रंग की यूनिफार्म लगाई जाए।
वर्जन
सभी दुकानदारों को निर्देश दिए 10 दिन हो गए हैं। निर्देश नहीं मानने वाले दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजबीर, स्टैंड इंचार्ज, बस स्टैंड अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर दुकानदारों द्वारा लगाई गई सामान की रेट लिस्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें