फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मे महिला के साथ किया था दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुशील की गिरफ्तारी न होने से महिला ने एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत भेजी है। महिला का आरोप है कि जुर्म करने के बावजूद आरोपी अभी खुलेआम घूमकर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। महिला ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली महिला का आरोप है कि काम दिलवाने का लालच देकर आरोपी सुशील पाल उसे अपने साथ होटल में ले गया था। यहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। शादीशुदा महिला का आरोप था कि उसके विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की। करीब दस दिन पहले ही पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि जुर्म करने के बाद आरोपी ने उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि इसके बावजूद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद महिला की मेडिकल जांच भी करवाई थी। उधर मामले की जांच कर रही महिला थाना पुलिस अभी जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें