फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा (अंबाला)। इंसानियत एक बार फिर शर्मशार हो गई। खंड के एक गांव में 16 वर्षीय युवती के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म कर दिया। आरोपी एक मंदिर का पुजारी भी है। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। बेटी ने अपने पिता के खिलाफ बराड़ा थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर बराड़ा पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा यूपी निवासी एक व्यक्ति पास के गांव में एक मंदिर का पुजारी है। शादी के कुछ साल बाद उसकी पत्नी का निधन हो गया था। उसके पास तीन बेटियां व एक बेटा है। पुजारी ने दूसरी शादी की तो दूसरी पत्नी का भी कुछ माह पहले निधन हो गया। इसके बाद वह मंदिर परिसर में ही एक कमरे में अपने बच्चों के साथ रह रहा था। बड़ी लड़की 16 साल की है। उसी ने बराड़ा थाना में शिकायत दी कि पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की ही है। पुजारी की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शैलेंद्र कुमार, बराड़ा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें