अंबाला शहर में काफी समय से पेयजल व सीवरेज लाइन अंडरग्राउंड डालने का काम अटका पड़ा है। इसका नतीजा यह है कि शहर भर में अधिकतर सड़कें व गलियां खुदी पड़ी है और अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई।
इस वजह से शहर के लोग बहुत ज्यादा दुखी थी और लगातार ये शिकायतें शहर विधायक के जरिये सीएम तक पहुंचा रहे थे।
सीएम ने वीरवार को अंबाला में आते ही लोगों की इस समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने वहीं तुरंत आदेश दिए कि सीवरेज व पेयजल को जो भी काम पेंडिंग पड़ा है, उसे एक माह में निपटाकर इस वजह से खुदी पड़ी सड़कों को एक माह के भीतर ही निपटाने के आदेश दिए।
सीएम ने कहा कि वह जानते हैं इस वजह से लोगों को क्या परेशानियां पेश आ रही है।
बिना उद्घाटन ही शुरू होगा पुल
मुख्यमंत्री ने अंबाला में लोगों को रेलवे ओवरब्रिज और नए बस स्टैंड का तोहफा देना था। मगर किसी कारणवश सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इसका उद्घाटन नहीं कर पाए।
इस पर सीएम ने मंच से ही ऐलान किया कि एक नवंबर हरियाणा दिवस वाले दिन जो भी पहला व्यक्ति पुल से गुजरेगा, वो ही पुल का उद्घाटन कर देगा। उन्होंने कहा कि आम जनता ही सही मायनों में 28 लागत से बने पुल का उद्घाटन करेगी।
इस पुल के बनने से शहर व बाहर के वो लोग जिन्हें अदालत परिसर, लघु सचिवालय, डीसी व अन्य सरकारी दफ्तरों में जाना पड़ता है, उन्हे अग्रसेन चौक से हिसार हाइवे पर जाने की जरूरत ही नहीं रहेगी। वह सीधे इस पुल के जरिए वीआईपी जोेन पर पहुंच जाएगी। इस दौरान करीबन लोगों का डेढ़ किलोमीटर का रास्ता तय होने से बच जाएगा।
सिविल अस्पताल को मिलेगा नया ब्लड स्टोरेज
मुख्यमंत्री ने अंबाला शहर सिविल अस्पताल में नया ब्लड स्टोरेज बनाने की भी घोषणा कर दी है। सीएम ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि अंबाला शहर सिविल अस्पताल में ब्लड को स्टोर करके रखने में काफी दिक्कत आती है। जिस वजह से कई बार इमरजेंसी में लोगों को प्राब्लम होती है।
इसलिए यहां एक बड़ी क्षमता का ब्लड स्टोरेज सेंटर होना चाहिए। सीएम ने जल्द ही यहां ब्लड स्टोरेज सेंटर बनाने की घोषणा की।