फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अजमेर जेल में मिले थे फिरौती मांगने के मैसेज

Tue, 30 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जेल में बैठे कुख्यात बदमाशों ने 19 दिसंबर को कुरुक्षेत्र से काबू चारों शूटरों को फिरौती सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने के लिए अजमेर जेल से मैसेज भेजे थे। इसका खुलासा एसटीएफ अंबाला की प्राथमिक जांच में हुआ है।
एसटीएफ ने अजमेर जेल में रह चुके नितिन फौजी को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। सोमवार अंबाला कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन फौजी तीन माह पहले ही भिवानी जेल में शिफ्ट हुआ है। जल्द ही अजमेर जेल से रामबीर जाट को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। हालांकि एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की एक साथ प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन रामबीर जाट का किसी कारण प्रोडक्शन वारंट नहीं मिल पाया। अंबाला एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रतीक ने बताया कि अजमेर जेल में नितिन व राजबीर ने शूटरों को मैसेज किए थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसटीएफ अंबाला ने 19 दिसंबर को कुरुक्षेत्र से लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर महेंद्रगढ़ के राता मोहल्ला निवासी नरेश कुमार व भालखी निवासी गगन व कैथल के दुधरेहड़ी गांव निवासी साहिल व राजस्थान के कोटपूतली जिला भगवाड़ी कलां निवासी जयंत कुमार को काबू किया था। आरोपियों को एसटीएफ ने 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान ही अजमेर जेल में बंद आरोपियों के नाम सामने आए थे। मंगलवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। शूटरों से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें