फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज रैंक होगी जारी, कल से डिप्लोमा फार्मेसी में दाखिले को भरे जाएंगे विकल्प

Tue, 02 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के बाद अब दो वर्षीय डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स के लिए दाखिले शुरू होंगे। इसके लिए मंगलवार को रैंक जारी होगी। इसके बाद 3 से 5 सितंबर तक अभ्यर्थी विकल्प भर सकेंगे। 8 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा। 9 से 11 सितंबर तक मेरिट में नाम आने वाले संस्थानों में जाकर अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे।
अभ्यर्थियों को उन संस्थान में दाखिला के लिए रिपोर्ट करना होगा, जिन संस्थानों में उनका रैंक आएगा। व्यक्तिगत तौर पर जाकर दस्तावेज भी साथ लेकर जाने होंगे। डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स के लिए कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 60 सीटें हैं। इन 60 सीटों पर दाखिले के लिए 120 आवेदन आए हैं। फार्मेसी कोर्स में दाखिले को लेकर काफी रुझान रहता है। प्रदेशभर में फार्मेसी में दाखिले के लिए 5 जून से लेकर 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। 27 अगस्त तक ही फीस जमा करवाई गई। इसके बाद 6 जून से 29 अगस्त तक सत्यापन का कार्य किया गया। वहीं, अब प्रदेश के संस्थानों में फार्मेसी के दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स



सीट आबंटन का परिणाम आने पर करनी होगी रिपोर्ट

8 सितंबर को अभ्यर्थियों को सीट आबंटन का परिणाम जारी होगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को सीट आबंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को जो संस्थान मिलेगा, वहां जाकर व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी का दाखिला किया जाएगा। यह दाखिला 9 सितंबर सुबह 10 बजे से 11 सितंबर शाम 5 बजे तक किए जाएंगे।





वर्जन

मंगलवार को डिप्लोमा फार्मेसी का रैंक जारी होगा। तीन से पांच सितंबर तक अभ्यर्थी सीट विकल्प भर सकेंगे। 9 से 11 सितंबर तक संस्थान में दाखिले किए जाएंगे।
-नीरज मलान, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें