नारायणगढ़। श्री महाकाली मंदिर में राधाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन, राधा रानी का पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ। ये जानकारी श्री महाकाली मंदिर के पुजारी आचार्य रामचंद्र त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि शाम को महाकाली मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। इसके बाद 7 से 8 बजे तक 108 कमल के पुष्पों से राधारानी का पूजन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीयो गीता परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद रहे।
समिति प्रधान एवं जीयो गीता के उप प्रधान अशोक मेहता ने बताया कि राधा रानी के कमल के फूल में से प्रकट होने के कारण कमल के फूल से उनका पूजन करने का प्रावधान है। जहां राधा हैं, वहां कृष्ण हैं और जहां कृष्ण हैं, वहां राधा है। राधा और कृष्ण ने समाज को प्रेम की शिक्षा दी। इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, सुभाष सहगल, अशोक तायल, विरेंद्र भारती, अंकित गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।