फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ड्राइंग प्रतियोगिता में रामपुर सरसेहड़ी की रौनक रही अव्वल

Thu, 09 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब में बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। समूह 1 से 3 में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रामपुर सरसेहड़ी से रौनक प्रथम, डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से कनीश द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल बीसी बाजार से दक्ष तृतीय रहा।
समूह 4 से 5 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से सौबर्नो प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरनाला से अंशु ने द्वितीय एवं राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला बीसी बाजार से इशिका तृतीय रही। समूह 6 से 8 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से एलेना प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना से सिया द्वितीय एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-9 से नमीष कुमार तृतीय रहे। प्रतियोगिता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता अंबाला खंड टू बीईओ मोनिका रानी एवं रेडक्रॉस से मनोज सैनी के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्रधानाचार्या शैलजा रानी की देखरेख में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंडों से संकुल स्तर पर प्रथम आने वाले करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका विजय, गौरव कुमार एवं ज्योति ने निभाई। प्रधानाचार्या शैलजा रानी एवं निर्णायक मंडल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र, जगमोहन, अमित, तमन्ना, बबीता, दलजीत कौर, श्वेता, रीतू एवं एबीआरसी अंकिता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें