हरियाणा में मेयर के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हरियाणा मेयर काउंसिल का गठन किया गया जिसमें हरियाणा की सभी नगर निगमों के महापौरों ने भाग लिया और सभी ने मिलकर अंबाला के महापौर रमेश लाल मल को सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुना। इस बैठक का आयोजन हिसार में हुआ जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। प्रदेशभर से आए नगर निगमों के महापौरों ने कहा कि अंबाला मेयर रमेशमल ने मेयर की गरिमा को बचाने के लिए हमेशा सरकार के साथ संघर्ष किया और कई मांगों को मनवाया भी है। इसलिए उन्हें अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मध्यप्रदेश के शिक्षामंत्री एवं ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के महामंत्री रमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि देशभर में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल मेयरों के हितों के लिए काम करती है और हर तीन महीने में एक बार बैठक बुलाई जाती है, जिसमें सभी मेयर आपस में विचार विमर्श करते हैं और यदि जरूरत पड़ती है तो मिलकर पीएम के साथ-साथ अन्य से मुलाकात की जा सकती है।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जुलाई महीने में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलकर बातचीत की जाएगी और मेयरों से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
इस पर अंबाला के डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल, सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्रेय, पार्षद पवन अग्रवाल डिंपी, दलजीत सिंह भाटिया सीटू, दर्शना मेहता, जरनैल सिंह माजरा, रूपम गुगलानी, बिट्टू चावला हरजीत कौर पूनिया, पूर्व पार्षद बृजलाल सिंगला, राजेश मेहता, राजन गुगलानी, राजबीर सिंह, पूर्व पार्षद गुरप्रीत कौर इत्यादि ने मेयर रमेश लाल मल को बधाई दी।