फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर ब्लॉक वॉलीबाल स्पर्धा का आरंभ, रमन और अशोक हाऊस ने जीते

विज्ञापन
अंबाला स्थित केंद्रिय कारागार में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते कैदी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय कारागार में कैदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार से इंटर ब्लॉक वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसके तहत सोमवार को हुए मैचों में रमन और अशोक हाउस ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अंबाला शहर हितेश मीणा ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी कैदी खिलाड़ियों की हौसला हफजाई की। जेल अधीक्षक लखबीर बराड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-2 ब्लॉक से चार टीमों का चयन किया गया है। प्रत्येक टीम के तीन-2 मैच होंगे एवं अंतिम मुकाबला शुक्रवार 24 दिसंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम व अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में कैदियों के बीच एक बैडमिंटन व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भी भविष्य में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत सोमवार को हुए पहले मैच में रमन हाऊस ने टैगोर हाऊस को 2-1 और दूसरे मैच में अशोक हाऊस ने शिवाजी हाऊस को 2-1 से पराजित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें