नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वी बहनें। प्रवक्ता
- फोटो : School
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में आयोजित सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी हेमसुता भारती ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व समाज में पारस्परिक सहयोग और सद्भाव को मजबूत करता है। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में साध्वी ने कहा कि यह भारतीय सनातन परंपरा का एक विशेष दिन है जो प्रेम, संरक्षण, ज्ञान और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है।
यह केवल भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का प्रतीक नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी और शुभ संकल्प का भी परिचायक है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मंगल कामना करती है, वहीं भाई उसकी सुरक्षा का संकल्प लेता है। सत्संग के अंत में साध्वी बहनों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।