बाएं से पहले राकेश गुप्ता, संचित मित्तल व भूपेश अग्रवाल। संस्था
- संचित मित्तल को महासचिव और भुपेश को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने शुक्रवार को संगठन का विस्तार किया। उन्होंने राकेश गुप्ता को अंबाला शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पिछले दिनों वृंदावन में आयोजित हुए समाज के प्रदेशस्तरीय अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव के दौरान समाज की सभी कार्यकारिणीयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक बुवानीवाला ने नई कार्यकारिणीयों के गठन को लागू करना शुरू कर दिया है।
इस कड़ी में राकेश गुप्ता के अलावा संचित मित्तल को महासचिव व भुपेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्त पर राकेश गुप्ता, संचित मित्तल व भुपेश अग्रवाल ने पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा से सामाजिक एकता, सेवा और विकास की भावना के साथ कार्य करता आया है। सक्षम और समर्पित कार्यकारिणी का गठन के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी के बाद वो संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राकेश गुप्ता ने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही उनकी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तेजी से गठन किया जाएगा।