फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-दिल्ली एक्सप्रेस में मोबाइल फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 12312 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। दिल्ली में दर्ज कराई गई जीरो प्राथमिकी के आधार पर अब कैंट जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना के जगतियाल निवासी बी. वामशी ने बताया कि वह 11 मार्च को कालका-दिल्ली एक्सप्रेस के कोच S-6 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब चंडीगढ़ स्टेशन से चली, तो वह रात करीब 1:40 बजे सो गए थे। जब रात 2:20 बजे उनकी नींद खुली, तो उनके पास रखे दो मोबाइल फोन गायब थे। घटना के समय ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन के आसपास थी। चोरी हुए सामान में एक सैमसंग गैलेक्सी और एक आईफोन 11 प्रो मैक्स शामिल है। जांच अधिकारी देवी लाल ने बताया कि मोबाइल के आईएमईआई नंबरों को सर्विलांस पर डाल दिया गया है ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें