फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम की जल्द सुधरेगी सूरत, मरम्मत के लिए मिली अनुमति

Tue, 22 Jul 2025 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सालों से जर्जर हालत में पड़े राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की सूरत सुधरने की उम्मीद जग गई है। खेल विभाग अंबाला की तरफ से पांच ब्लॉक के स्टेडियम के सुधार के लिए अनुमति मांगी गई थी। इनमें से शहजादपुर के बिचपड़ी व नारायणगढ़ ब्लॉक के लाहा स्टेडियम की मरम्मत को लेकर अनुमति मिल गई है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग से दोनों मैदानों में सुधार के लिए अनुमानित लागत तैयार की जा रही है। बजट के आते ही इन मैदानों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हल्की सी बरसात में हो जाता है जलभराव

अंबाला के छह ब्लॉक में छह राजीव गांधी खेल स्टेडियम है। इनमें से अंबाला ब्लॉक-2 खतौली के मैदान की सूरत ठीक है लेकिन बाकी मैदानों की स्थिति यह है कि हल्की सी बरसात में ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। दीवारें तक जर्जर है। बरसात के दिनों में जलभराव होने पर खेल नर्सरियों को बंद करने या फिर किसी मैदान में शिफ्ट करने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। इसको लेकर करीब 10 साल से मांग उठ रही थी। लेकिन अब विभाग द्वारा इन मैदानों के हालात सुधारने की उम्मीद जगी है।


शहजादपुर, साहा, बराड़ा, नारायणगढ़ व अंबाला-1 ब्लॉक के मैदानों को दुरुस्त करवाने के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से बिचपड़ी व लाहा मैदान की सूरत को संवारने के लिए अनुमति मिल गई है। जल्द ही अन्य मैदानों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा। इससे रोजाना मैदानों में प्रशिक्षण के लिए पहुंचने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें