अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर में उल्लास सर्वेयर्स का एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका जिला उल्लास समन्वयक कृष्ण पुनिया व खंड नोडल अधिकारी संदीप ने निभाई। उन्होंने बताया कि जिला अंबाला को सत्र 2025-26 के लिए 31 हजार 172 प्रशिक्षुओं को पंजीकृत करने का लक्ष्य मिला है।
सर्वेयर को 31 जुलाई तक सर्वे कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करते हुए यह लक्ष्य हासिल करना है और रिपोर्ट सीआरसी के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त उल्लास एप और उल्लास पोर्टल संबंधी तकनीकी जानकारी साझा की गई व सभी स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षित कर लर्नर्स की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। सभी सामाजिक चेतना केंद्रों पर लर्नर्स की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी और आगामी एफएलएनएटी असेसमेंट परीक्षा में लर्नर्स को परीक्षा दिलाने का लक्ष्य रखा है। सभी सर्वेयर्स की तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।