फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार दिन बाद बारिश दे सकती है राहत

विज्ञापन
 चिलचिलाती गर्मी में अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर दोपहर के समय पेड़ की छांव में बैठे यात्री बस क
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी से शनिवार को भी हाल बेहाल कर दिया। लोगों को छाया के लिए जगह की तलाश करते देखा गया। ऐसा ही नजारा अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर दिखा। यहां पर बस का इंतजार कर रहे यात्री एक पेड़ दिखा तो गोला बनाकर पेड़ की छांव में बैठ गए।
विज्ञापन

अंबाला में तापमान पिछले कुछ दिनों से अधिक है। जिसके कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवा में बदलाव और आंशिक बादलवाई आने व धूलभरी हवा चलने के आसार हैं।
15 जून रात्रि व 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में 19 जून से प्री-मानसून हवा के आने की संभावना बन रही है। मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार हैं। जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सलाह जारी कर दी है। अजय सिंह तोमर ने बताया जिला प्रशासन की ओर से जनहित में लू से बचाव के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसका सभी पालन करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें