फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोस्टमार्टम कक्ष के 8 में से 4 फ्रीजर खराब, आ रही बदबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। यहां के आठ फ्रीजरों में से चार सप्ताह से खराब हैं। स्थिति यह है कि इस फ्रीजर रूम के अलावा पूरी पोस्टमार्टम बिल्डिंग में दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में और भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां तक कि अज्ञात शव सड़ने लगे हैं। शेष चार फ्रीजर में से एक का इस्तेमाल पुराने शवों का विसरा रखने के लिए हो रहा है। केवल तीन में ही शवों को रखा जा रहा है। यह बदहाली देखकर लोग अपनों के शवों को भी अस्पताल के फ्रीजर में किराया देकर रखवाने से भी कतरा रहे हैं।
बावजूद संबंधित अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लेते हुए इन्हें ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठाई है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कागजी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर मास्क लगाकर ही जा रहे हैं।
विज्ञापन

रखने गए बुजुर्ग का शव, लाैटे परिजन

कच्चा बाजार में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग नराता राम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। नागरिक अस्पताल के फ्रीजर में शव रखने के लिए पर्ची कटती है। इसलिए परिजन शव रखने के लिए शुक्रवार रात को अस्पताल पहुंचे। जैसे ही वह मोर्चरी के पास पहुंची तो दुर्गंध के कारण खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था। जब इमरजेंसी में गए तो पता चला कि चार फ्रीजर खराब है और दूसरे में अज्ञात शव होने के कारण सड़न हो रही है। परिजनों ने इस संबंध में आलाधिकारियों को भी शिकायत दर्ज करवाई थी। आखिर में वह वापस लौट गए और अंबाला कैंट के रामबाग से फ्रीजर किराये पर मंगवाया।
वर्जन
चार फ्रिज चल रहे हैं। खराब हुए फ्रीजर के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही इन्हें दुरुस्त करवा दिया जाएगा। जो सड़न है वो जीआरपी द्वारा सड़ी-गली अवस्था में लाए गए शव से थी। उनका पोस्टमार्टम हो गया है।
डॉ. सुमित, फोरेंसिक एक्सपर्ट, अंबाला कैंट

खराब फ्रीजर को दुरुस्त करवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था। उपकरण के आते ही खराब फ्रीजर को भी दुरुस्त करवाया जाएगा। मोर्चरी की समय-समय पर साफ सफाई करवाई जाती है।
विज्ञापन

डॉ. जतिंद्र, आरएमओ, अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें