फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश ने ठिठुरन बढ़ाई, गिरा दिन का तापमान

विज्ञापन
अंबाला में हो रही बरसात में भीगते हुए  गंतव्य की और जाती ए​क्टिवा सवार युवती। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में मौसम ने अचानक से वीरवार सुबह करवट ले ली। इसके कारण सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और धूप नहीं निकली। वहीं दिनभर बादलवाई रहने के कारण तापमान में भी काफी कमी आई है। सुबह से लेकर दोपहर तक ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और लोग दोबारा से सर्दी के कपड़ों में नजर आए। वहीं शाम छह बजे बारिश आने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। रात्रि के आठ बजे तक 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं दिन के समय जहां अभी तक 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान चल रहा था वह अब घटकर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम होकर 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




गेहूं के लिए फायदेमंद, सरसों में बढ़ेगी नमी



जिला कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि बारिश के कारण तापमान कम हो गया है। इस प्रकार का मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। अगर ओलावृष्टि नहीं होती है तो गेहूं का दाना अच्छा बनेगा, वहीं सरसों में अंबाला में 90 प्रतिशत फसल कट चुकी है। जो फसल बची है अगर बारिश होती है तो नमी बढ़ जाएगी, इसके साथ ही अगर ओलावृष्टि हुई तो सरसों को नुकसान हो सकता है।





22 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील

चाैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 22 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 21 मार्च तक राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। कहीं कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अंबाला में हो रही बरसात में भीगते हुए  गंतव्य की और जाती एक्टिवा सवार युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें