फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शैली चौधरी को मिले शोकॉज नोटिस में दल विरोधी गतिविधियों का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति ने कांग्रेस विधायक शैली चौधरी को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। इस नोटिस में उन पर दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। समिति ने अंग्रेजी भाषा में इस नोटिस को दिया है। नोटिस में लिखा है कि आपने जानबूझकर पार्टी की विचारधारा और पार्टी के खिलाफ 16 मार्च को राज्य सभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में भाग लिया, इसके साथ ही आरोप है कि इसके पीछे उद्देश्य था कि पार्टी का प्रत्याशी हार जाए। नोटिस का अनुशासनात्मक समिति ने सात दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। यह नोटिस समिति ने वाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन




हमें नहीं मिला कोई नोटिस

प्रदेश कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति के नोटिस को लेकर जब पूर्व कांग्रेस नेता रामकिशन गुज्जर से पूछा गया तो उन्होंने अलग ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक समिति का नोटिस उन्हें नहीं मिला है। अगर नोटिस मिलेगा तो विधायक शैली चौधरी उसका खुलकर जवाब भी देंगी। वहीं रामकिशन गुज्जर के नारायणगढ़ स्थित आवास पर समर्थकों का आना जाना लगा है। बुधवार शाम तक समर्थकों के साथ काफी देर तक रामकिशन गुज्जर की बात भी चली थी। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी उन्होंने भविष्य के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है। जल्द ही उसकी घोषणा करेंगे, वहीं रामकिशन गुज्जर ने विधायक शैली चौधरी के कहीं भी जाने से अभी इन्कार किया है।


कुमारी सैलजा गुट के नेताओं में मची खलबली



नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी और उनके पति रामकिशन गुज्जर सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के गुट से माने जाते हैं। उन पर आरोप लगने के बाद से सैलजा गुट के नेताओं में भी भीतरखाने रोष देखा जा रहा है। नेताओं में चर्चा है कि कहीं उनके नेता के साथ कोई राजनीति तो नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें