फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोसड़का में हालात बदतर, वीडियो बनाने पर एसडीएम ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। कई दिनों से हो रही बारिश से दोसड़का और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया। पानी निकासी के लिए लोगों ने एसडीएम बराड़ा को फोन किए। फोन रिसीव न करने पर लोगों ने सीएम कार्यालय में संपर्क किया। इसके बाद एसडीएम बराड़ा भारत भूषण दोसड़का पहुंच गए। इस पर लोगों ने उनसे पानी की निकासी कराने और समस्याओं से निजात दिलाने की मांग रखी। इस दौरान वहां के बदतर हालात देखकर मीडिया कर्मी इसे कैमरे में कैद करने लगा तो एसडीएम बौखला गए और मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनते हुए बोले ऐसा क्यों कर रहे हो। यहां की कवरेज नहीं करनी, क्योंकि यहां के हालात बदतर हो रहे हैं। कई बार मामला छिपाना भी पड़ता है।
विज्ञापन

पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने मुलाना क्षेत्र में कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मुलाना के दोसड़का की कईं कॉलोनियों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने कई कई फुट पानी खड़ा हो जाने से लोग घरों में कैद हो गए। रोहन, गौरव, सोनू, कपिल, जग्गी ने बताया कि शनिवार सुबह हुई बरसात के बाद कॉलोनी में पानी आना शुरू हो गया था, जिसके बाद लगातार बारिश होने से मंगलवार तक कॉलोनी में पानी का स्तर काफी बढ़ गया। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को फोन करते हैं तो फोन नहीं उठाते। जब कार्यालय में जा कर बात करते हैं तो बात नहीं सुनते। मंगलवार को एसडीएम बराड़ा मौके पर पहुंचे, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
हालात बिगड़े तो हुई नाले की सफाई
बारिश के बाद जब दोसड़का के हालात बिगड़ने लगे तो प्रशासन ने गुरुद्वारा के पास से गुजर रहे अटे नाले की सफाई कराई और पानी निकासी के प्रबंध करने का प्रयास किया। लोगों के अनुसार दोसड़का में पीछे से आ रहे पानी की मात्रा निकासी वाले पानी की मात्रा से बहुत अधिक है। वहीं लोगों ने कहा कि बारिश होने के चौथे दिन प्रशासन जागा है। यदि नालों की सफाई पहले दिन ही हो जाती तो आज यह नौबत ना आती।
विज्ञापन

मैंने मौके का मुआयना किया था। मीडियाकर्मी से मैंने साफ कहा कि वीडियो मत बनाएं। ऐसा ठीक नहीं होता। रही पानी निकासी की बात वह हल कर दी जाएगी। कार्यालय के काम ही इतने होते हैं कि मैं व्यस्त रहता हूं, जिस कारण फोन रिसीव नहीं कर पाता हूं।
विज्ञापन

- भारत भूषण, एसडीएम बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें