फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को राष्ट्रीय रेल मेले का होगा आयोजन, लगेगी भव्य प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में 21 जुलाई को राष्ट्रीय रेल मेले का आयोजन किया जाएगा। रेल मेले में रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित रेलवे के अधिकारी भाग लेंगे। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी के लिए अंबाला में पहली बार जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल तैयार किया जाएगा। मंगलवार को अंबाला छावनी के डीआरएम कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि एसडी कॉलेज के ग्राउंड में 21 जुलाई से तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेलवे इस वर्ष देश के तीन स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिनमें से अंबाला एक है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी को स्कूली बच्चे भी अधिक से अधिक देखें, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान डीएमईसीडब्ल्यू आदित्य शर्मा, एसपी सीएम अतुल, एडीआरएम पंकज, कर्ण सिंह, सीनियर डीसीएम हरिमोहन सहित अनेक रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें